My blog

Mobile +919582082456

“श्री अरविंद : हिंदी भाषा और विकसित भारत” विषय पर विश्व हिन्दी परिषद द्वारा 25-26 जुलाई, 2024 को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन एनडीएमसी कन्वेन्शन सेंटर, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतिभागिता हेतु पंजीकरण जारी है ।
Previous
Next

Nation First

नारद के भक्ति सूत्र में लिखा है-‘तल्लक्ष्णानि वच्यन्ते नानामतभेदात!’ अर्थात समाज में अनेक मत या भेद हैं। इन विभिन्न मतों को साथ लेकर चलना पत्रकारिता का दायित्व भी है और कर्तव्य भी। यही इसका मूल सिद्धांत भी है। पत्रकारिता एक मिशन है। लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए यह एक सशक्त हथियार है। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के संदेश को अगर कोई चरितार्थ कर सकता है, तो वह पत्रकारिता ही है। आज इस मंत्र को ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ के रूप में प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। हम सब इसके भागीदार हैं।

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अपनी भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभा रहा है। वह अपने दायित्वों एवं मूल्यों की रक्षा करते हुए आगे बढ़ रहा है। हम इस महान प्रयोजन के माध्यम बन कर गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। ‘प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ इस लक्ष्य को लेकर चलने वाले हर महारथी का स्वागत करता है। आइए, राष्ट्र निर्माण के इस महान यज्ञ में अपनी आहुति दें..

Important Links for Courses

ai in journalism

Voice Over

personality development

stress management

yoga and meditation

हम पत्रकारिता को एक मिशन मानते हैं और पत्रकार को उस मिशन का पुजारी। पत्रकारिता, पत्रकार एवं लोकतंत्र का अन्योन्याश्रित संबंध है। पत्रकारिता किसलिए? किस उद्देश्य से हो? पत्रकार की क्या भूमिका हो? आदि ऐसे बहुत से प्रश्न हैं जो एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिये ज़रूरी है। एक पत्रकार लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो कुछ भी करता है, वह सीमा पर खड़े किसी सैनिक से कम नहीं है। ‘प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ का उद्देश्य है- लोकतंत्र की मजबूती के साथ साथ पत्रकार बिरादरी की मजबूती। पत्रकार मजबूत होगा; सुरक्षित महसूस करेगा तो लोकतंत्र अपने आप मजबूत एवं सुरक्षित होगा। हम इस प्लेटफॉर्म को पत्रकारों की बेहतरी के लिए इस्तेमाल करते हैं। ‘प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ न केवल पत्रकारों को सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारीय पहचान देता है, बल्कि उन्हें अपनी बात कहने की सार्थक जमीन भी प्रदान करता है।

हमारे उद्देश्य स्पष्ट हैं-

  • लोकतंत्र की मजबूती।
  • देश एवं समाज की स्वतंत्रता एवं समानता को बढ़ावा देना।
  • पत्रकारिता के स्तर में सुधार करना।
  • पत्रकारीय मूल्यों को बढ़ावा देना।
  • पत्रकार एवं गैरसरकारी संगठनों एवं व्यक्तियों को सामाजिक-राजनीतिक पहचान दिलाना।
  • सदस्यों के चहुंमुखी विकास के प्रति प्रतिबद्धता।

प्रशिक्षण

  1. PJAI अपने सदस्य पत्रकारों/संगठनों को प्रशिक्षण के नवीनतम टूल्स से परिचय कराता है। 

  2. हम आंतरिक (Inhouse) और बाहरी (Out door) दोनों तरह के प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। 

  3. PJAI विभिन्न भाषाओं में कार्यशालाओं, सेमिनार्स, वेबीनार्स आदि का आयोजन समय समय पर करता रहता है।

  4. हम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ साथ सोशल मीडिया, पॉडकास्टिंग, स्मार्टफोन पत्रकारिता के प्रशिक्षण का भी अवसर प्रदान करते हैं। 

  5. समय समय पर फैकल्टी प्रशिक्षण कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाता है। 

  6. पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े दिग्गज पत्रकारों से प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुअवसर। 

  7. सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने का अवसर। -प्रशिक्षण के दौरान योग्य प्रशिक्षु को सरकारी अनुदानों के लिए सिफ़ारिश।

Multimedia Corner

PJAI Photo Gallery

PJAI Video Gallery

PJAI Secretariat

S-32, First floor, Green Park Extension, Uphar Cinema Comercial Complex, New Delhi-110016

 

Email us with any questions or inquiries or call 

Your details are completely safe under our privacy policy

© 2023 PJAI OFFICE Theme by Narendra Niru